जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट ) गम्हरिया प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण हेतु एक सरकारी संस्थान है l यह आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूरी पर स्थित हैl इसकी स्थापना 1956 ई में हुई है l वर्ष 2002 में इस संस्थान को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद भुवनेश्वर,एनसीआरटी ईस्टर्न रीजन से मान्यता प्राप्त हुआ है l यहाँ प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के तहत सेवापूर्व छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाता है l इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर छात्राएँ कई सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रही है l कई छात्राएँ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवा से समाज में शिक्षा का अलख जगा रही हैं l शहरी क्षेत्र में स्थित यह संस्थान 6.57 एकड़ जमीन में फैला हुआ है l इसमें 53 17.57 वर्ग मीटर क्षेत्र में भवन निर्मित है l इसका लेटीट्यूड 22.81108 एवं लोंगिट्यूड 86.11174 है l
यह संस्थान टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के नाम से भी जाना जाता हैl


वर्तमान समय में जब शिक्षक प्रशिक्षण बंद है तो डाइट की जिम्मेवारी और भी बढ़ गई है lअब डाइट में समय-समय पर शिक्षकों के उन्मुखीकरण हेतु सेवाकालीन प्रशिक्षण दिया जाता हैl डाइट में जिला स्तर पर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैl इन कार्यक्रमों के तहत

  • TLM मेला
  • NEP 2020
    • विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी
    • निबंध भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता
    • पोस्टर निर्माण एवं कॉमिक लेखन प्रतियोगिता
    • विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण
    • लोकगीत एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता
    • बाल सुरक्षा एवं अधिकार पर कार्यशाला
    • प्रोजेक्ट इंपैक्ट का प्रशिक्षण
    • FLN प्रशिक्षण
    • स्प्लिट सिलेबस पर कार्यशाला
    • केस स्टडी संगोष्ठी

व समय-समय पर अन्य प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है I

Image

एक दीपक दूसरे दीपक को तब तक नहीं जला सकता है, जब तक कि वह स्वयं न जल रहा हो, उसी प्रकार एक शिक्षक तब तक सच्ची शिक्षा प्रदान नहीं कर सकता, जब तक कि स्वयं अध्ययन न कर रहा हो I
-- रवींन्द्र नाथ टैगोर