गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी विद्यालयी शिक्षा को बढ़ावा देना।
जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं शैक्षिक संसाधन केंद्र के रूप में विकसित होना।
शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी एकीकरण को मजबूत करना।
समुदाय, विद्यालय और शिक्षकों के बीच शैक्षिक नेतृत्व एवं सहयोग को बढ़ाना।
प्रत्येक बच्चे के समग्र विकास और सीखने के समान अवसर सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाना।
भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत, सक्षम और संवेदनशील शिक्षक तैयार करना।
MISSION
सेवा-पूर्व (Pre-Service) शिक्षक प्रशिक्षण को व्यावहारिक, कौशल-आधारित और बाल-केंद्रित बनाना।
सेवारत (In-Service) शिक्षकों के लिए नियमित, विषय-विशेष तथा आवश्यकता-आधारित प्रशिक्षण संचालित करना।
स्थानीय संदर्भ, संस्कृति और भाषा के अनुरूप शिक्षण-सामग्री, TLM एवं नवाचार मॉडल विकसित करना।
विद्यालयों में शैक्षणिक निगरानी, सपोर्टिव सुपरविजन और फीडबैक प्रणाली को मजबूत करना।
FLN (Foundational Literacy and Numeracy) के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सामुदायिक एवं विद्यालय आधारित पहल को प्रोत्साहित करना।
शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में ICT, डिजिटल कंटेंट और ई-लर्निंग का उपयोग बढ़ाना।
अनुसंधान (Action Research), अध्ययन एवं डेटा विश्लेषण के द्वारा शैक्षिक योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन का सहयोग करना।
स्थानीय जनजातीय एवं बहु-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षा को बढ़ावा देना।
शिक्षकों में व्यावसायिक नैतिकता, नेतृत्व क्षमता एवं समस्या-समाधान कौशल विकसित करना।
विद्यालयों में बेहतर अधिगम परिणामों हेतु निरंतर मूल्यांकन एवं सुधार आधारित शैक्षिक वातावरण तैयार करना।
एक दीपक दूसरे दीपक को तब तक नहीं जला सकता है, जब तक कि वह स्वयं न जल रहा हो, उसी प्रकार एक शिक्षक तब तक सच्ची शिक्षा प्रदान नहीं कर सकता, जब तक कि स्वयं अध्ययन न कर रहा हो I
-- रवींन्द्र नाथ टैगोर