Event
डाइट गम्हरिया में दिनांक 19/02/2026 को दो दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ I प्राचार्य श्री कैलाश मिश्रा मिस ने विषय प्रवेश करते हुए निपुण मिशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति पर रोकथाम, शिक्षकों की भूमिका, जिले को नंबर वन की रैंक तक पहुँचाने हेतु विविध गतिविधियों पर कार्य करने का सुझाव दियाl कार्यशाला हेतु निबंधन का कार्य संकाय सदस्य श्री आर लक्ष्मण राव,श्रीमती अनुभा सिंह एवं श्रीमती सीमा कुमारी के द्वारा किया गयाl इस कार्यशाला का संचालन संकाय सदस्य श्री पंकज कुमार के द्वारा किया गया I प्रथम सत्र में हर्ष जोहार की वरिष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती प्रीति मिश्रा, पिरामल ग्रुप एंड फाउंडेशन के श्री निशांत एवं गाँधी फेलो श्री यश ठाकुर ने सामाजिक भावनात्मक शिक्षण पर सभी प्रतिभागियों को बताया एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक भावनात्मक विकास के महत्व को समझाया l
द्वितीय सत्र में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के प्रचार प्रसार एवं उसमें जिले की वर्तमान जिले की स्थिति का विस्तृत उल्लेख करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने जिले के कमजोर क्षेत्र की पहचान करते हुए उस क्षेत्र पर कार्य करने के लिए गतिविधि का आयोजन संकाय सदस्य डॉ मनीला कुमारी ने किया l
तृतीय सत्र में संकाय सदस्य श्री पंकज कुमार के द्वारा बाल संसद पर विस्तृत चर्चा की गईI
भोजन अवकाश के बाद चतुर्थ सत्र में SHWP के जिला कोऑर्डिनेटर श्री श्रवण कुमार के द्वारा SHWP पर विस्तृत चर्चा करते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया I
अंतिम सत्र में HPC पर सभी सदस्यों के साथ चर्चा की गयी I
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संस्थान के संकाय सदस्य श्री पंकज कुमार, श्री आर लक्ष्मण राव, डॉ मनीला कुमारी, श्रीमती अनुभा सिंह, श्रीमती सीमा कुमारी,प्रधान लिपिक श्री प्रभात कुमार मांझी, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री राजकिशोर कुम्भकार,प्रखंड के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री अविनाश, आदेशपाल श्री दशरथ महतो, श्री राजकिशोर महतो, श्री जवाहर राम, माइक ऑपरेटर व अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा I