Event

डायट गम्हरिया में प्रभारी प्रधानाध्यापकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला

डाइट गम्हरिया में दिनांक 07/03/2026 को प्रभारी प्रधानाध्यापकों के लिए गैर आवासीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गयाl इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य श्री कैलाश मिश्रा एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गयाl इस इस अवसर पर प्राचार्य श्री कैलाश मिश्रा के द्वारा सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए FLN के महत्व के बारे में बताया गया एवं पूरे राज्य में जिले की स्थिति का उल्लेख करते हुए शिक्षकों की प्रशंसा की गयी l मंच संचालन संकाय सदस्य श्री पंकज कुमार के द्वारा किया गयाl जिले के FLN कोऑर्डिनेटर श्री मोहम्मद सादाब ने FLN के उद्देश्य पर वृहत चर्चा की गयी I विद्यालय में FLN की स्थिति के बारे में बताते हुए FLN के महत्व को बतायाI केस स्टडी, पाठ-योजना, स्प्लिट सिलेबस एवं प्रोजेक्ट रेल पर डॉ मनीला कुमारी ने सभी प्रतिभागियों के साथ चर्चा -परिचर्चा करते हुए सभी शंकाओं का निराकरण किया गया I संकाय सदस्य श्री पंकज कुमार बाल संसद के बारे में सभी प्रतिभागियों से चर्चा की I इस अवसर पर जिले से कुल 174 प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने भाग लियाI कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संस्थान के प्रधान लिपिक श्री प्रभात कुमार मांझी, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री राजकिशोर कुम्भकार,प्रखंड के आदेशपाल श्री दशरथ महतो, श्री राजकिशोर हमहतो, श्री जवाहर राम, माइक ऑपरेटर व अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

एक दीपक दूसरे दीपक को तब तक नहीं जला सकता है, जब तक कि वह स्वयं न जल रहा हो, उसी प्रकार एक शिक्षक तब तक सच्ची शिक्षा प्रदान नहीं कर सकता, जब तक कि स्वयं अध्ययन न कर रहा हो I
-- रवींन्द्र नाथ टैगोर