Event
डाइट गम्हरिया में दिनांक 07/03/2026 को जिला स्तरीय निबंध,भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन समनांतर रूप से प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला के साथ किया गयाl इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य श्री कैलाश मिश्रा एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गयाl इस इस अवसर पर प्राचार्य श्री कैलाश मिश्रा के द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया l निबंध प्रतियोगिता हेतु निर्णायक के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मीनाक्षी कर्ण एवं सुस्मिता मिश्रा उपस्थित थीं l भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप पूर्व प्राध्यापक, डी बी एम एस कालेज ऑफ़ एजुकेशन से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अरुण सज्जन एवं रम्भा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुमनलता उपस्थित थे l पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शहर के जानi मानी आर्टिस्ट पिरामल कंपनी से संध्या कुमारी , डी बी एम एस कॉलेज से आर्ट की प्राध्यापक अनीता साहू एवं शेन इंटरनेशनल स्कूल से प्रवीर शा उपस्थित थे l निबंध प्रतियोगिता के आयोजन में नोडल के रूप में CRP रोशन कुमारी एवं संकाय सदस्य अनुभा सिंह ने नोडल के रूप में कार्य किया l भाषण प्रतियोगिता में BRP रेखा महतो एवं संकाय सदस्य आर लक्ष्मण राव नोडल के रूप में प्रतिभागियों के साथ रहे I पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में नोडल के रूप में BRP मनोज महतो एवं संकाय सदस्य सीमा कुमारी रही I
कार्यक्रम में नोडल शिक्षक एवं प्रतिभागियों की कुल उपस्थिति संख्या 173 थी I
निबंध में प्रथम स्थान - अभ्यास बालिका मध्य विद्यालय गम्हरिया की पल्लवी कुमारी को मिला, द्वितीय स्थान जबाब कुकड़ू की प्रीति महतो को एवं तृतीय स्थान पीएम श्री केजीबीवी गम्हरिया से इच्छा महतो को में प्राप्त हुआ I
भाषण में प्रथम स्थान केजीबीवीसीएम से सरायकेला की आभा महतो को द्वितीय स्थान पीएम श्री केजीबीवी निमाड़ी की नेहा सिंह और तृतीय स्थान आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां के अमित नापित को प्राप्त हुआI
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जे बी ए भी कुकड़ू की राखी शुक्ला,द्वितीय स्थान मॉडल स्कूल सरायकेला के अमृत हांसदा को एवं तृतीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर की शालिनी दास को प्राप्त हुआ I सभी विजेताओं को मंच से निर्णायकों के द्वारा सम्मानित किया गया I
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संस्थान के संकाय सदस्य पंकज कुमार, आर लक्ष्मण राव, डॉ मनीला कुमारी, अनुभा सिंह, सीमा कुमारी,प्रधान लिपिक श्री प्रभात कुमार मांझी, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री राजकिशोर कुम्भकार, आदेशपाल श्री दशरथ महतो, श्री राजकिशोर हमहतो, श्री जवाहर राम, माइक ऑपरेटर व अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा l