|
Theme/Subject: (School Education/Teacher Education/Science Education/Language Education/ Value Education/Education Technology/Inclusive Education/Educational Psychology/Gender Education and Allied Subject) |
School Education |
|
Stage of Education: (Foundation/Preparatory/Middle/Secondary/All Stages)
|
Secondary |
|
Topic of Research: |
सरायकेला जिले के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के कैरियर पसंद पर घरेलू पृष्ठभूमि का प्रभाव |
|
Name and address of the Investigator(s) with Email ID: |
Dr Manila Kumari DIET Faculty, DIET GAMHARIA, SERAIKELA-KHARSAWAN
|
|
Name of the Institution where the research was conducted |
एस एस +2 उच्च विद्यालय, गम्हरिया उ0उ0वि0 न्यू कालोनी आदित्यपुर एस एन उच्च विद्यालय, आदित्यपुर एस एस +2 उच्च विद्यालय, राजनगर उ0उ0वि0 नरेन्द्रनगर, कांड्रा एस एस +2 उच्च विद्यालय, खरसावाँ
|
|
Category: (Research study/ Action Research / Others) |
Research Study |
|
Language of Research Report: |
Hindi |
|
Year of Completion: |
2024 |
|
Published / Unpublished |
Printed Copy |
|
Introduction: समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार है, मानव शिशु सर्वप्रथम अपने परिवार के लोगों के संपर्क में आता है। जब वह चलने लगता है, तो अपने आस-पड़ोस के लोगों को देखता है। एक बच्चा अपना सर्वाधिक समय अपने परिवार के बीच गुजा़रता है, तो यह स्वाभाविक ही है कि बच्चे पर पारिवारिक विचार का अत्यधिक प्रभाव रहेगा। जब बच्चे माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ते हैं, तब उन्हें उनके लिए अपने कैरियर का चयन करना अत्यधिक आवश्यक हो जाता है। अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कैरियर पसंद किए बिना किस पथ पर बढ़ना है, यह तय कर पाना माध्यमिक कक्षाओं के बाद कठिन हो जाता है। कैरियर पसंद के समय ज्यादातर विद्यार्थियों के समक्ष बहुत बड़ी समस्या आ जाती है कि उन्हें पहले तो समझ ही नहीं आता है कि उनके लिए कौन सा कैरियर पसंद करना उचित होगा। ऐसी परिस्थिति में वैसे विद्यार्थी अपने परिवार के लोगों को देखते हैं, उनसे राय लेते हैं, अपने दोस्तों से पूछते हैं या किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेते हैं और कैरियर पसंद करते हैं। बहुत कम ही विद्यार्थी अपनी क्षमतानुरूप कैरियर का चयन करते हैं। ‘‘अभिभावक प्रोत्साहन विद्यार्थियों के उपलब्धि अर्जन में सहायक होता है। इसके माध्यम से उसे अपनी प्रगति हेतु प्रोत्साहन तथा अगले लक्ष्य हेतु एक आधार मिलता है।’’1 बचपन से ही बाल मन पर परिवार के लोगों के विचारों का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों द्वारा कैरियर चयन पर पारिवारिक पृष्ठभूमि के प्रभाव का अध्ययन करने का उद्देश्य ही विद्यार्थियों के कैरियर पसंद पर पारिवारिक पृष्ठभूमि के प्रभाव को जानना है।
|
|
|
Objective: इस अध्ययन का उद्देश्य है-
|
|
|
Methodology: जिले के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के कैरियर पसंद पर पारिवारिक पृष्ठभूमि का प्रभाव ’’ लघु शोध एक विवरणात्मक अनुसंधान है। इसके लिए सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। सर्वप्रथम टूल्स के रूप में प्रदत्त संग्रह करने के लिए कैरियर पसंद अनुस्थिति मापनी का निर्माण किया गया। टूल्स का मानकीकरण करवाने के पश्चात् उसका प्रयोग डाटा संग्रह हेतु किया गया। यह अध्ययन सरायकेला-खरसावाँ जिले के 3 शहरी और 3 ग्रामीण माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 10 के कुल 400 विद्यार्थियों पर आधारित है। 400 विद्यार्थियों में 200 शहरी माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी और 200 ग्रामीण माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी हैं।साथ ही दोनों ही क्षेत्र के विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों में 200 लड़के और 200 लड़कियों का चयन किया गया है। डाटा संग्रह करने के लिए मानकीकृत किए गए कैरियर पसंद अनुस्थिति मापनी की सहायता ली गयी। न्यादर्श का चयन यादृच्छिक रूप से लाटरी विधि से किया गया। लघु शोध हेतु वर्णित उद्देश्य को दंड चार्ट की सहायता से दर्शाया गया। साथ ही प्रदत्तों का विश्लेषण करते हुए छात्र और छात्राओं के विचारों को पारिवारिक पृष्ठभूमि के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक एवं संवेगात्मक आधार पर दंड चार्ट और सारणी की सहायता से दर्शाया गया। पारिवारिक पृष्ठभूमि का कैरियर पसंद पर पड़ने वाले प्रभाव को प्रतिशत निकालते हुए समेकित रूप में पाई चार्ट की सहायता से दर्शाया गया है कि विद्यार्थियों के कैरियर पसंद को पारिवारिक पृष्ठभूमि प्रभावित करता है।
|
|
|
Findings:
आँकड़ों के विश्लेषण के पश्चात् पाया गया कि
|
|
|
Implication:
जिले के माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के कैरियर पसंद पर पारिवारिक पृष्ठभूमि के तहत् आर्थिक आधार के कारण पड़ने वाले प्रभाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शिक्षकों एवं बैंककर्मियों के सहयोग से करना होगा ताकि आर्थिक कमी के कारण विद्यार्थियों के कैरियर चयन पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सके। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक करना होगा। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक को विद्यार्थियों के कैरियर पसंद से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए विद्यालयों में समय-समय पर विद्यार्थियों के कैरियर पसंद पर कार्यक्रम आयोजित करना होगा, ताकि वे अपने बच्चों को उचित कैरियर चयन हेतु मार्गदर्शन कर सकें एवं बच्चों को उचित कैरियर पसंद के लिए प्रोत्साहित कर सकें। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी कैरियर पसंद से संबंधित जानकारी कार्याशालाओं के माध्यम से देना होगा, ताकि वे विद्यार्थियों की क्षमता के अनुरूप उन्हें कैरियर पसंद करने के लिय उचित सुझाव दे सकें। आगे के शोध के लिए सुझाव इस शोध से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के कैरियर पसंद पर पारिवारिक पृष्ठभूमि के प्रभाव को ज्ञात किया जा सकता है। इससे शहरी और ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों में कैरियर चयन के प्रति जागरूकता का अध्ययन किया जा सकता है। साथ ही दोनों क्षेत्रों के बीच की विषमताओं को कम करने का प्रयास किया जा सकता है। व्यापक स्तर पर सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के कैरियर पसंद/कैरियर चयन को ज्ञात करना ताकि विद्यार्थियों को कैरियर पसंद/कैरियर चयन हेतु आवश्यक सुझाव दिया जा सकता है।
|
|
|
Abstract Prepared/Submitted By: Dr Manila Kumari
Official Address: DIET, GAMHARIA, SERAIKELA-KHARSAWAN dightgamharia1@gmail.com
Email: manilakumari70@gmail.com
Phone: 7004312761
|
|
|
Keywords: (Maximum 6 words)
कैरियर पसंद पारिवारिक पृष्ठभूमि
|
|